पानी कैसे बर्फ में तब्दील हो जाता हैं?

पानी कैसे बर्फ में तब्दील हो जाता हैं?

पानी कैसे बर्फ में तब्दील हो जाता हैं

सिर्फ पानी ही नहीं हर पदार्थ की तीन अवस्थाये होती हैं - ठोस , द्रव्य और गैस . हर पदार्थ अणुवो से मिलकर बना हैं , तापमान में हो रहे परिवर्तन से अणुओ के गति में तबदीली आती हैं और ये तब्दीली उसकी अवस्था में परिवर्तन लाता हैं . शून्य डिग्री सेल्सियस पर पानी बर्फ़ में तब्दील हो जाता हैं . जैसे जैसे पानी ठंडा होता हैं इसके अणु अपनी उर्जा खोने लगते हैं और अणुवो की गति कम होती जाती हैं .

 पानी कैसे बर्फ बन जाता है -


कम गति से गोचर कर रहे अणुवो में एक दुसरे से जुड़ने की संभावना बढ़ जाती हैं और वो एक खास हेक्सागोनल संरचना बना लेते हैं . ये धीरे धीरे कठोर हो जाता हैं और एक खास तापमान पर पहुचने पर बर्फ में बदल जाता हैं . 


ज़रा सोचे - पानी शून्य डिग्री पर बर्फ में और 100 डिग्री पर भाप में तब्दील हो जाता हैं , पृथ्वी पर मौजूद जीवन के लिए पानी का होना अत्यंत आवश्यक हैं , और साथ ही साथ आवश्यक हैं पृथ्वी के तापमान का संतुलित होना . अगर पृथ्वी का तापमान इतना नहीं होता तो पृथ्वी पर जीवन की सम्भावना कम हो जाती .

No comments:

Powered by Blogger.